डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजनांतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक
मेरठ । सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक की गई।
बैठक में 23 प्रकरणों पर विचार किया गया। 23 प्रकरणों में से 4 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा 15 प्रकरणों पर अस्वीकृति प्रदान करते हुए 4 प्रकरणों को एफ.एस.एल. रिपोर्ट प्राप्त होने तक अभिमत को सुरक्षित रखा गया है। प्रकरणों में शीघ्र एफ.एस.एल. रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, निवाडी, गाजियाबाद से पत्राचार कर व्यक्तिगत रूप से संपर्क एफ.एस.एल. रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर (जिलाधिकारी नगर), सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहायक अभियोजन अधिकारी, नोडल मेडिकल ऑफिसर्स डॉ. सना, डॉ. रजत व जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग एवं महिला सम्मान प्रकोष्ठ पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment