किसानों का कलेक्ट्रेट और एमडीए पर हंगामा
15 दिन की चेतावनी, मांगे पूरी न हुईं तो ठप करवाएंगे विकास कार्य
मेरठ। लोहिया नगर युवा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट और मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय पर हंगामा किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि किसानों का रुका हुआ प्रतिकर जल्द से जल्द जारी किया जाए।सपा की जिला इकाई के सचिव गौरव गुर्जर ने आरोप लगाया कि एमडीए और किसानों के बीच जो समझौता हुआ था, उसकी वादा खिलाफी की जा रही है, जिसे किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट और एमडीए कार्यालय पर हंगामा करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे न मानी गईं तो 15 दिन बाद संबंधित विभागों की विकास योजनाओं का कार्य ठप किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने अपने रुके हुए प्रतिकर के साथ साथ अपने लिए प्लॉट एवं रुके हुए चेकों के भुगतान की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों में युवा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों के अलावा लोहियानगर के कई लोग शामिल थे। इस दौरान भारत भड़ाना, गौरव गुर्जर, कृपाल सिंह, आलोक, प्रिंस चौधरी, सागर, गौरव भड़ाना, बब्बू भड़ाना, मनोज भड़ाना, मानिक, नीटू भड़ाना, कपिल, ऋतिक धामा, मोहित धामा, मयंक, विपिन भड़ाना और कालू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment