आयुष्मान आरोग्य हैंडहेल्ड एक्सरे-कैंप का आयोजन 

मेरठ।  टीबी यूनिट सरूरपुर नगर पंचायत हर्रा में आयुष्मान आरोग्य हैंडहेल्ड एक्सरे-कैंप का उद्घाटन अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद अली एवं अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया जिसमें 160 व्यक्तियों का छाती का एक्स-रे किए गए । 

एक्सरे कैंप में समस्त आशाओं संगिनी एएनएम का विशेष सहयोग रहा गावी पीसीआई इंडिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नजर मोहम्मद एवं कलस्टर कोऑर्डिनेटर आबिद सलमानी द्वारा इस एक्स-रे कैंप में महत्वपूर्ण सहयोग किया गया और स्वास्थ्य संबंधी एवं गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  इसी के साथ-साथ नगर पंचायत हर्रा में अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद अली की अध्यक्षता में एक सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में क्षयरोग विषय पर  विस्तार से जानकारी दी ।  जिसमें क्षयरोग रोग के लक्षण, जांच व उपचार निश्चय पोषण योजना  सीबी नाट के द्वारा जांच की सुविधा एक्स-रे की सुविधा टीबी की जांच के साथ-साथ एचआईवी शुगर की जांच  के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु जन भागीदारी बढ़ाई जाए इस पर भी चर्चा की गई साफ सफाई स्वच्छता और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे कि बीमारियों से बचाव हो सके यह भी बैठक में चर्चा का विषय रहा।  बैठक में  एसटीएस विजयपाल सिंह व प्रदीप कुमार अरशद अली मधु संगिनी वसीम आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts