पेड़ लगाने के साथ-साथ किया जाये उनका संरक्षण- राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डा. सोमेन्द्र तोमर

वृ़क्षारोपण अभियान में विभागो के साथ-साथ आमजन की सहभागिता की जाए- डीएम 

कान्हा उपवन, काशी परतापुर, में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘एक पेड मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियोंद्वारा किया गया पौधारोपण 

  मेरठ।  कान्हा उपवन, काशी परतापुर, में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डा. सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि व  जनप्रतिनिधियो का पौधा व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘एक पेड मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा सेल्फी ली गई।

मुख्य अतिथि डा. सोमेन्द्र तोमर द्वारा  प्रधानमंत्री भारत सरकार का ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ का सन्देश जनसामान्य को बताया गया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां के साथ लगाव होता है उसी प्रकार पौधो के साथ भी लगाव जरूरी है। पेड़ लगाये तो पेड़ के साथ परिवार के किसी सदस्य का नाम अवश्य जोडा जाए। पेड़ लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी किया जाये। प्रधानमंत्री के आह्वान पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में 5 करोड़ पौधारोपण किया जाएगा और मेरठ जनपद में 5 लाख पौधारोपण कराया जा रहा है। 

ईहा दीक्षित को वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार (पूर्व में राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार) से सम्मानित किया गया है, उन्हें उत्तर प्रदेश से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए यह पुरुस्कार प्रदान किया गया था, इसके लिए उनको बधाई दी गयी। वर्तमान सरकार द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए युवाओं को जोड़ा गया है। ये उपवन युवाओं में संजीवनी का काम करेगा। जब भी पौधारोपण किया जाए उस पौधे के साथ अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम अवश्य जोड़ा जाए ताकि पौधे के साथ लगाव होगा और उसकी पर्याप्त देखभाल की जाएगी। कान्हा उपवन में लगाये गये पौधों का संरक्षण करने की जिम्मेदारी स्थानीय ग्राम प्रतिनिधियों द्वारा लिये जाने पर बल दिया गया है। जल संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है तथा प्रूदषण, जल संरक्षण में सहभागिता जरूरी है।  विधायक मेरठ कैन्ट अमित अग्रवाल एवं विधान परिषद सदस्य  धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदूषणमुक्त जनपद बनाने के लिए अधिक से अधिक पौध लगाने का आहवान किया गया है।

जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह द्वारा पौधारोपण के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि पर्यावरण बचाने के लिए जनपद मेरठ में उपवन तैयार किया जा रहा है, इसके पौधों से औद्योगिक इकाई द्वारा किये जा रहे प्रदूषण को बचाने में सहयोग मिलेगा। वृ़क्षारोपण अभियान में विभागो के साथ-साथ आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। जनपद मेरठ में गंगा के किनारे स्थित ग्रामों में सघन वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गंगा किनारे वृक्षारोपण कराने से गंगा स्वच्छ रहेगी। प्रदूषण विभाग, वन विभाग, नगर निगम के अधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि वे प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाये। प्लास्टिक मुक्त अभियान में जिला प्रशासन से जिस प्रकार का सहयोग माँगा जाएगा, जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदार सुनिश्चित करने के प्रयास की प्रशंसा की गयी।

सम्राट जादूगर द्वारा अपने जादू से पर्यावरण बचाने की आकृतियों पेड़ों के रूप में बनाकर दिखायी गयी, तिरंगा को राष्ट्रीय एकता में परिवर्तित कर वनों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सुश्री वन्दना प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागतिा, ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय…


No comments:

Post a Comment

Popular Posts