कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित होगा अंतराष्ट्रीय योग दिवस
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यकम के आयोजन हेतु कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम को चयनित किया गया।
योग सप्ताह के सफल क्रियान्वन हेतु जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त ब्लाकों, तहसीलों, मुख्यालयों, पार्को, सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, प्रमुख नदियों, झीलों, तालाबों, एवं अमृत सरोवरों, प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों, एतिहासिक स्थानों एवं प्रमुख नैसर्गिक सौन्दर्य से परिपूर्ण स्थलों पर योगाभ्यास एवं जनपद स्तर पर रंगोली, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया। 21 जून 2026 को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सुचारु यातायात संचालन व्यवस्था एवं चिकित्सकों तथा औषधियों सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था, वर्षा की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुये वैकल्पिक व्यवस्था, योग कार्यक्रम का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार, घेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक आयुष, क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रतिनिधि, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रतिनिधि, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधि, एवं योग दिवस समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment