भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट
नयी दिल्ली । राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी की तरफ से अपने उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस ने भी राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और झारखंड से कई सीनियर नेताओं और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चेहरों पर विश्वास जताया है।
कांग्रेस की तरफ से रिलीज की गई लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का है, जिन्हें कर्नाटक से प्रत्याशी बनाया गया है। मल्लिकार्जुन खरगे लंबे वक्त से कांग्रेस के टॉप लीडरशिप का हिस्सा रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे, वर्तमान में कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं। उनके अलावा, कर्नाटक से ही मंसूर अली खान और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को भी राज्यसभा इलेक्शन के लिए कैंडिडेट बनाया गया है।
राज्य उम्मीदवार
कर्नाटक मल्लिकार्जुन खरगे
कर्नाटक पवन खेड़ा
कर्नाटक मंसूर अली खान
मध्य प्रदेश मीनाक्षी नटराजन
राजस्थान नीरज डांगी
तमिलनाडु प्रवीण चक्रवर्ती
झारखंड प्रणव झा


No comments:
Post a Comment