दिल्ली के न्यू अशोक नगर में शिवाजी कॉलेज की असि. प्रोफेसर की हत्या से फैली सनसनी 

नयी दिल्ली। दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में असि.प्रोफेसर की हत्या से सनसनी फैली गयी। मृतका शिवाजी कॉलेज में कार्यरत थी। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने शव को अपने कब्जे ले लेते हुए मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। मृतका की पहचान 49 वर्षीय देवोस्मिता पॉल के रूप में हुई है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। पु

 पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2:35 बजे न्यू अशोक नगर थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें एक महिला ने अपनी बहन की हत्या होने और शव फ्लैट के अंदर पड़े होने की सूचना दी।  मृतका की बहन देवरति पॉल ने पुलिस को बताया कि देवोस्मिता पॉल वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में अकेली रहती थीं। सुबह से फ्लैट बाहर से बंद था और फोन कॉल का भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने फ्लैट का ताला तोड़ा, जहां अंदर उनकी बहन मृत अवस्था में मिलीं।घटना की सूचना मिलते ही क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया तथा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बाद महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं फोरेंसिक नमूने एकत्र किए।

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts