सांसद चंद्रशेखर बिजनौर में हाउस अरेस्ट उनके आवास को चार थानों की पुलिस ने घेरा
बिजनौर। आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उनके धामपुर आवास को पुलिस ने घेर लिया है। आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने इस पर रोष व्यक्त किया है।
आजाद समाज पार्टी ने गुरुवार सुबह 11 बजे से सत्ता परिवर्तन यात्रा निकालने का ऐलान किया था। यात्रा जिला मुख्यालय स्थित नुमाइश मैदान से शुरू हुई और विभिन्न मार्गाें से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। जिला प्रशासन ने यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सुबह से ही पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया।
इसी के साथ बिजनौर के नुमाइश मैदान चौराहे पर पुलिस ने कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाला मार्ग बंद भी कर दिया है। पुलिस सतर्कता बरत रही है।
उधर, धामपुर स्थित नगीना सांसद और असपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आवास को चार थानों की पुलिस ने घेर लिया है। सांसद को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। उनके आवास तक जाने वाले रास्तों को भी बंद किया गया है। किसी को भी आवास तक जाने नहीं दिया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment