दलित युवक विपिन के परिवार से मिले सांसद

हत्या पर जताया शोक, हिंदूवादी नेता भी पहुंचे; कहा- अन्य आरोपियों को बचाया जा रहा

मेरठ।  मुस्लिम युवक तालिब द्वारा मारे गए दलित युवक विपिन के परिवार से मिलने रविवार को सांसद अरुण गोविल पहुंचे। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने विपिन के घर पहुंचकर उसके माता, पिता से मुलाकात कर शोक जताया। सांसद ने भरोसा दिलाया कि अपराधियों को सजा जरूर मिलेगी और विपिन के साथ पूरा न्याय होगा। 

बता दें कि तालिब ने शराब पार्टी के दौरान विपिन की ईंट मारकर हत्या कर दी इसके बाद फरार हो गया था। पुलिस ने फिलहाल तालिब को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।मौके पर पहुंचे हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने कहा कि ये केस पुलिस-प्रशासन ने गलत खोला है। विपिन की हत्या केवल तालिब ने नहीं की है बल्कि तालिब के साथ अन्य आरोपी भी हैं जो इस हत्या में शामिल हैं। जिनको बचाया जा रहा है। कहा कि परिवार को न्याय कब मिलेगा। पीड़ित परिवार की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई जाएगी। ये वो दलित समाज है जिसके वोट के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस से लेकर भाजपा तक हाथ जोड़ता है। तालिब उसका पिता इससे पहले भी कई हत्याएं कर चुका है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts