रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय बैठक संपन्न
31 जुलाई तक कार्यकारिणी गठन का लक्ष्य
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय पार्टी कार्यालय, दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी-एसटी प्रकोष्ठ ओमप्रकाश सागर ने की। बैठक में राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी एससी-एसटी प्रकोष्ठ प्रबुद्ध कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार हरित, राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना लाल दिनकर एवं पप्पू मेजर चौहान, राष्ट्रीय सचिव विजेंद्र निसंग सहित प्रदेश उपाध्यक्ष ओमेंद्र गौतम, प्रदेश महासचिव प्रेमचंद भारती, जिलाध्यक्ष सुभाष जाटव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार वाल्मीकि, पूर्व प्रदेश महासचिव मोहित बेदी प्रधान व पूर्व क्षेत्रीय सचिव विपिन कुमार मौजूद रहे।
बैठक में प्रमुख निर्णय लिए गये है संगठन विस्तार 31 जुलाई तक प्रदेश कार्यकारिणी एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति कर नियमित बैठकें कराई जाएंगी। आगामी चुनाव को देखते हुए एससी-प्रदेश की 84 अनुसूचित जाति व 4 अनुसूचित जनजाति विधानसभा सीटों तथा 17 लोकसभा सुरक्षित सीटों पर एक-एक कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व से एससी-एसटी प्रकोष्ठ को मुख्य पार्टी के अन्य प्रकोष्ठों के समान भागीदारी दिलाई जाएगी। बुद्ध सर्किट के पंच तीर्थ स्थलों की यात्रा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। रालोद के सांसदों-विधायकों की निधि का 30% एससी-एसटी बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, बारात घर, पुस्तकालय, स्वास्थ्य आदि कार्यों पर खर्च कराया जाएगा।
प्रकोष्ठ पदाधिकारी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमाओं की साफ-सफाई का प्रबंध करेंगे। 2 अप्रैल 2018 को एससी-एसटी आंदोलन में दर्ज मुकदमों को वापस कराने हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए प्रतिनिधिमंडल समय लेगा।लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में एससी-एसटी प्रकोष्ठ के बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी।जनपद स्तर पर कमेटी गठन के तुरंत बाद बहुजन जागृति अभियान सक्रियता से चलाया जाएगा। रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ का आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment