जयकारों के साथ मेरठ से 43 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए  रवाना

मेरठ। पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को मोदीपुरम से 43 श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। पल्लवपुरम रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ कराया और श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

करीब 10 दिन की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पवित्र हिमलिंग के दर्शन करेंगे। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अमरनाथ यात्रा आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। सभी श्रद्धालुओं के सकुशल दर्शन कर लौटने की कामना की गई।कार्यक्रम में पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ के संरक्षक पूर्ण चंद सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, मंत्री नवीन कंसल, उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र पंवार, मंत्री संजय चौहान, कपिल सैनी, सतवीर सिंह, मीडिया प्रभारी फुरकान सैफी, राहुल मोतला, सचिन पाल समेत अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts