समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में दो राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
राष्ट्रीय महासचिव किशन सिंह जाटव ने नियुक्ति पत्र दिए
मेरठ। जिले में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है। समाजवादी पार्टी ने जितेंद्र कुमार उर्फ जग्गी प्रधान और वीरेंद्र जाटव को प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
यह नियुक्तियां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती के निर्देश पर की गई हैं। जितेंद्र कुमार उर्फ जग्गी प्रधान हसनपुर कलां निवासी रोहतास के पुत्र हैं, जबकि वीरेंद्र जाटव शेर बक्सर, मेरठ निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश के पुत्र हैं।
कंकरखेड़ा स्थित समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव किशन सिंह जाटव के कार्यालय पर दोनों नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इन नियुक्तियों से समाजवादी पार्टी और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे तथा समाज के सभी वर्गों की आवाज उठाएंगे।
इस दौरान पंकज कुमार रस्तोगी, लोकेश प्रधान, डैनी सिंह, रवि कुमार, सूरज, बंटी फौजी, नीरज, मोहित जाटव, अल्केश जाटव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी।


No comments:
Post a Comment