उप श्रमायुक्त कार्यालय में प्रशिक्षण एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन 

  मेरठ।   केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के“ अभियान के अन्तर्गत 5 जून से 21 जून 2026 के मध्य प्रदेश में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता एवं श्रमिक कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को  कार्यालय उप श्रमायुक्त, श्रम भवन, बेगम ब्रिज रोड पर श्रम न्याय सेतु का प्रचार-प्रसार, ऑनलाईन लाइसेंस, पंजीकरण, नवीनीकरण एवं लेबर एक्ट मैनेजमेंट सिस्टम  पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को श्रम न्याय सेतु पोर्टल के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया कि विभिन्न वादों में जैसे कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम,1923, न्यूनतम वेतन अधिनियम,1948, आनुतोषिक भुगतान अधिनियम, 1972 वेतन भुगतान अधिनियम,1936, उ.प्र. औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 आदि के पंजीयन एवं वादों की तिथि आंवटन श्रम न्याय सेतु पोर्टल के माध्यम से की जा रही है तथा पोर्टल के माध्यम से ही वादों की सुनवाई के उपरान्त पारित आदेशों को श्रम न्याय सेतु पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। सरकार द्वारा लागू की गयी चारों श्रम संहिताओं (1-वेतन संहिता 2019, 2-औद्योगिक संबंध संहिता 2020, 3-सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 एवं 4-व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता 2020) के अन्तर्गत सुनवाई भी श्रम न्याय सेतु पोर्टल के माध्यम से ही की जायेगी। उपरोक्त अधिनियमों के अन्तर्गत पंजीयन/लाइसेंस लिये जाने हेतु निवेश मित्र पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। समस्त लाइसेंस/पंजीयन निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही किये जायेंगे। अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राजेश मिश्रा, उप श्रमायुक्त, मेरठ क्षेत्र, रविन्द्र कुमार, उप निदेशक कारखाना, मेरठ संभाग ,अवधेश कुमार वर्मा, सहायक श्रमायुक्त, मेरठ उपस्थित रहे।
          अभियान के अन्तर्गत जनपद मेरठ के समस्त श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों/ब्लॉक/तहसील स्तर पर श्रमिक पंजीकरण शिविरों का आयोजन भी किया गया। रघुबर यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मेरठ द्वारा लेबर अड्डा रोहटा ब्लॉक में, शशिकान्त पाण्डेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मेरठ द्वारा लेबर अड्डा, मोदीपुरम, जनता नगर गढ रोड मेरठ,  विनय कुमार दुबे, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, द्वारा लोहिया नगर मेरठ, जेल चुंगी मेरठ लेबर अड्डा एवं तहसील मवाना एवं सुश्री नीलम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मेरठ द्वारा लेबर अड्डा श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा, उदयवीर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी मेरठ द्वारा ब्लॉक रजपुरा में शिविर लगाये गये। 

                                                     

No comments:

Post a Comment

Popular Posts