राम मंदिर चंदा चोरी केस
मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने पैरवी का किया ऐलान
मेरठ। राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने इस मामले में आरोपियों की ओर से पैरवी करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे कानून के दायरे में रहकर पूरी मजबूती के साथ केस की पैरवी करेंगे और न्याय सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे।
वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून के अनुसार अपना पक्ष रखने और न्यायालय में उचित कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पैरवी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया और न्यायिक मर्यादाओं के अनुरूप होगी।
मेरठ में डेयरी कर्मचारी की संदिग्ध मौत, ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें मेरठ में डेयरी कर्मचारी की संदिग्ध मौत, ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
गौरतलब है कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में फिलहाल आठ आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। इससे पहले अयोध्या के अधिवक्ताओं के एक समूह ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वे इस मामले के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई थी कि यदि कोई अधिवक्ता आरोपियों की ओर से पैरवी करता है तो उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
इसी घटनाक्रम के बीच अब मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार शर्मा खुलकर आरोपियों की पैरवी के लिए सामने आए हैं। उनके इस फैसले के बाद मामला कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि, जुर्माना लगाने की चेतावनी किसी वैधानिक न्यायिक आदेश के तहत है या केवल संबंधित अधिवक्ताओं के समूह की घोषणा है, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। मामले की आगे की सुनवाई न्यायालय में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होगी।


No comments:
Post a Comment