राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

बंद कमरे में पुलिस ने की चंपतराय से पूछताछ
 अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी होगी पूछताछ
अयोध्या (एजेंसी)।अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और चंदे में हेराफेरी के मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद अयोध्या पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपतराय से पूछताछ की। माना जा रहा है कि अब अयोध्या पुलिस अनिल मिश्रा और गोपाल राव का बयान भी जल्द दर्ज करेगी।
रिपोर्ट के अनुसार राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी की एसआईटी के साथ जांच कर रही अयोध्या पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपतराय का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बंद कमरे में उनसे घंटों पूछताछ की। उनसे चढ़ावे की गिनती, सुरक्षा व्यवस्था, दान की प्रक्रिया और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर सवाल किए गए।
इसके बाद पुलिस की टीम ने बैंक जाकर वहां के अधिकारियों से भी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस ने ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं। जांच एजेंसी चढ़ावे के संग्रह, गिनती और बैंक में जमा करने की पूरी प्रक्रिया की पड़ताल कर रही है।
पुलिस की एक टीम स्टेट बैंक आफ इंडिया, अयोध्या धाम ब्रांच पहुंची। इसी ब्रांच में राम मंदिर का खाता है। यहां के दो कर्मचारी रत्नेश चतुर्वेदी और गगनदीप आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की निगरानी के लिए लगाए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में से छह आरोपी इसी बैंक के आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं, जो चढ़ावा गिनने और उसके बाद चढ़ावे को बैंक में जमा करवाने की ड्यूटी पर तैनात थे। इसमें अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, रमाशंकर आदि हैं। बैंक से जरूरी कागजात लेकर पुलिस टीम निकल गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts