डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ कृत्रिम बुद्धिमता (AI) कार्यशाला का आयोजन

हापुड़ । डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में कृत्रिम बुद्धिमता पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका संचालन कुमारी राशि गर्ग और कुमारी निमिशा चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 विद्यालय की ओर से दोनों ही अध्यापिकाओं को सीबीएसई के द्वारा कृत्रिम बुद्धिमता पर आधारित कार्यशाला के प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें डीएवी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अध्यापिकाओं ने कार्यशाला में बताया कि AI न केवल कम्पनियों, बैंकों के कर्मचारियों के लिए उपयोगी है बल्कि यह शिक्षण, प्रशिक्षण व अनुसंधान, चिकित्सा एवं शिक्षा सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है, परंतु अंततः यह एक आँकड़ों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य हमारे कार्य को आसान बनाना है और इसके लिए हमें इसका प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। यदि हमे इसका पूर्ण ज्ञान नहीं होगा तो यह कृत्रिम मशीन हम पर हावी भी हो सकती है। सीबीएसई ने NEP में AI को शामिल किया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना है।

अंत में प्रधानाचार्य डा विनीत त्यागी जी ने कहा कि वर्तमान में विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा, जिज्ञायासाओं का समाधान करने के लिए अध्यापक को प्रशिक्षित तथा AI को समझना अति आवश्यक है तभी वह उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts