समर हॉकी लीग की विजेता बनी एस डी सदर 

11 जून को जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला 

मेरठ। हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित 15 दिवसीय निशुल्क समर बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता का समापन हो गया। 14 वर्षीय सब जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में एसडी सदर टीम ने डीएवी स्कूल सदर को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

60 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में एसडी सदर की ओर से मयंक त्यागी ने 22वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद 46वें मिनट में नितकर्ष ने गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। डीएवी स्कूल की ओर से अनमोल चौहान ने 48वें मिनट में गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी और एसडी सदर ने मुकाबला जीत लिया।

समापन समारोह में प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की अपील की।

हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजन अकादमी, सेवन स्टार, एसडी ब्लू, एसडी रेड, डीएवी सदर, रोजमेरी और यंग्स जूनियर सहित कई टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 17 वर्षीय जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला अब 11 जून को खेला जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बलवंत सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र पिथोरिया, आकाश चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts