नौचंदी के पटेल मंडप में सजेगी काव्य की महफिल

 3 जून को होगा कविता पाठ, संचालन पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी करेंगे

मेरठ। नौचंदी मेले में 3 जून को पटेल मंडप में कविता, गीत और गजल की एक यादगार शाम सजने जा रही है। राष्ट्रीय संस्कृति साहित्यधारा ट्रस्ट की ओर से नवचंडी काव्य महोत्स्व आयोजित होने जा रहा है। जिसकी संयोजिका कोमल रस्तोगी रहेंगी।

इस कार्यक्रम में देशभर के चर्चित कवि और शायर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रख्यात कवि डॉ. हरिओम पंवार ने बताया कि इस बार मंच पर ऐसी टीम को आमंत्रित किया गया है। जिसे मेरठ के साहित्य प्रेमियों ने पिछले कुछ वर्षों में नहीं सुना है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि श्रोताओं को नई और प्रभावशाली कविताएं सुनने को मिलें।जिनमें भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, नैतिक मूल्यों, सामाजिक व्यवस्था और भगवान राम जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts