आगरा में हाईवोल्टेज ड्रामा
होटल में पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा
बीच सड़क पर फटे कपड़े, ईंट लेकर दौड़ी प्रेमिका
आगरा। ताजनगरी आगरा में सोमवार दोपहर को बीच सड़क पर एक ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसने राहगीरों के होश उड़ा दिए। ताजगंज थाना क्षेत्र में स्थित टीडीआई मॉल के पीछे एक होटल में पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद होटल से लेकर सड़क तक जमकर लात-घूंसे और चप्पलें चलीं। इस मारपीट में पत्नी के कपड़े तक फट गए और प्रेमिका हाथ में ईंट लेकर मारने दौड़ी।
होटल में पकड़ा, सड़क पर शुरू हुआ 'दंगल'
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल पहुंचा था। इस बात की भनक उसकी पत्नी को लग गई और वह भी पीछा करते हुए होटल पहुंच गई। कमरे में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने वहीं पर हंगामा शुरू कर दिया।
होटल के अंदर बढ़ती बहस और मारपीट को देख पति ने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी तरह बचाकर बाहर भेज दिया। प्रेमिका जैसे ही अपनी स्कूटी स्टार्ट कर भागने लगी, पत्नी ने दौड़कर उसे बीच सड़क पर ही पकड़ लिया। पत्नी ने प्रेमिका को स्कूटी से खींचकर नीचे जमीन पर पटक दिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
बाल पकड़कर घसीटा, ईंट लेकर दौड़ी प्रेमिका
शुरुआती पिटाई के बाद युवक की गर्लफ्रेंड ने भी पलटवार किया। दोनों लड़ते-लड़ते सड़क के बीचोबीच आ गईं। प्रेमिका ने पत्नी के बाल पकड़ लिए और उसे सड़क पर गिराकर बेरहमी से घसीटने लगी। इस दौरान दोनों के बीच हुई खींचतान में पत्नी के कपड़े भी फट गए।
जब पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो गुस्साई पत्नी ने पति को भी चप्पलों से पीट दिया और फिर उसकी प्रेमिका को एक जोरदार लात मारी। इससे बौखलाई गर्लफ्रेंड ने सड़क किनारे से एक ईंट उठा ली और महिला को मारने के लिए उसकी तरफ दौड़ी। हालांकि, युवक ने बीच में आकर अपनी गर्लफ्रेंड को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों ने कराया बीच-बचाव
सड़क पर चल रहे इस तमाशे को देखकर मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कराकर बीच-बचाव कराया। लोगों के इकट्ठा होने के बाद युवक की गर्लफ्रेंड अपनी स्कूटी उठाकर मौके से फरार हो गई।
इस पूरे ड्रामे के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


No comments:
Post a Comment