प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
दाेस्त् ने मृतक की पत्नी को व्हाटसएप कॉल कर दी गोली मारने की जानकारी
मेरठ। थाना खरखौदा क्षेत्र के मेरठ -हापुड़ मार्ग पर पांची अंडरपास के पास रजिंशन स्कॉर्पियों सवार प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान दोयम गांव हापुड् के रूप में हुई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ़ करने में जुटे है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक की पत्नी शिखा त्यागी ने बताया कि उनके पति तुषार त्यागी सोमवार रात करीब 8 बजे अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर घर से निकले थे।रात करीब 9 बजे शिखा के फोन पर तुषार की व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्होंने बताया कि अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी उन्हें गाड़ी सहित जंगल की ओर ले जा रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।इसके बाद तुषार के दोनों फोन बंद हो गए। शिखा त्यागी ने परिवार के सदस्यों के साथ तुषार की तलाश शुरू की। इसी दौरान उनके साथ मौजूद गांव के ही कृष के फोन पर बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी का फोन आया, जिसने बताया कि उन्होंने तुषार को गोली मार दी है।
पत्नी शिखा ने पुलिस को बताया उसकी गाड़ी कैली ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर खड़ी है उसके बाद स्विच ऑफ कर लिया।यह सुनकर पीड़िता ने उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी। परिवार के सदस्य तुरंत मेरठ-हापुड़ मार्ग पर पांची अंडरपास के पास पहुंचे, जहां तुषार अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में खून से लथपथ पड़े थे।
उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुषार त्यागी को पास के एनसीआर मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
शिखा त्यागी ने अपनी तहरीर में दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना के संबंध में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही तरुण त्यागी पुत्र मुकेश त्यागी से तुषार त्यागी का विवाद हुआ था, जिसमें तरुण त्यागी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से तुषार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। दोनों का समझौता बिट्टू त्यागी के आवास पर ही हुआ था।


No comments:
Post a Comment