कारोबारी से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

कुख्यात बदन सिंह बद्दो के गुर्गे समेत 6 लोगों के खिलाफ शिकायत

 मेरठ।  शहर के  ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक कारोबारी ने कुख्यात अपराधी बदन सिंह बद्दो के कथित गुर्गे समेत छह लोगों पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

साईपुरम निवासी हरिओम तोमर घरेलू सामान निर्माण की फैक्टरी संचालित करते हैं। उनका आरोप है कि 20 मई की शाम मुकुट महल के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी।पीड़ित के अनुसार, रंगदारी न देने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उनके बच्चों के अपहरण की धमकी भी दी गई। घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल है और कारोबारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।हरिओम तोमर ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच के लिए सीओ ब्रह्मपुरी को निर्देश दिए हैं।वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि उन्हें अभी शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts