रोडवेज के आरएम संदीप नायक मुख्यालय से संबद्ध

 दीपक चौधरी होंगे  मेरठ परिक्क्षेत्र  के  क्षेत्रीय प्रबंधक

मेरठ।  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक का तबादला कर उन्हें लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह बरेली में तैनात रहे दीपक चौधरी को मेरठ का नया क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के तबादलों के क्रम में परिवहन निगम में भी बड़े स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। इसी सूची में संदीप नायक का नाम भी शामिल रहा।

सोमवार को तबादला आदेश जारी होने के बावजूद संदीप नायक अपने कार्यालय में कार्य करते रहे। इसको लेकर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। संघ के क्षेत्रीय मंत्री अनुज शर्मा समेत कई कर्मचारी नेताओं ने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारी नेताओं ने आशंका जताई कि स्थानांतरण के बाद भी कार्यालय में बैठे रहने के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ पिछली तारीखों में कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पत्र संख्या 1925 के बाद जारी किसी भी पत्र को द्वेषपूर्ण भावना से प्रेरित माना जाएगा।

गौरतलब है कि संदीप नायक को लेकर कर्मचारी संगठनों में लंबे समय से असंतोष बना हुआ था। उन पर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए थे। कर्मचारी संगठन पिछले कुछ समय से उनके खिलाफ लामबंद थे।

अब नए क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में दीपक चौधरी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। कर्मचारी संगठनों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नए नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यशैली में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts