विश्व साइकिल दिवस पर सीसीएसयू मेरठ में निकाली गई साइकिल रैली

मेरठ। रविवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर एआईयू-फिट इंडिया मूवमेंट के तत्वावधान में एवं दीक्षोत्सव के शुभ अवसर पर सीसीएसयू  में  एक साइ‌किल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित किया गया। 

साइकिल  रैली का स्लोगन "अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाइए, अच्छे वातावरण के लिए साइकिल चलाइए एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए साइकिल चलाइए" दिया गया।रैली को विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के सहायक आचार्य डॉ. जी. एस. रुहल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का आयोजन  कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं प्रो. दिनेश कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला तथा प्रो. दिनेश कुमार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा साइकिल के उपयोग को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया।रैली में डॉ. जी. एस. रुहल, डॉ. ओमपाल, श्री अंकुश कुमार, श्री करण तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साइकिल रैली के आयोजन में डॉ. प्रवीण कुमार, समन्वयक, शारीरिक शिक्षा का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts