साइबर सुरक्षा के प्रति पी.वी.वी.एन.एल.अधिकारियों को किया जागरूक 

मेरठ। पीवीवीएनएल के  प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता  के निर्देशन में ऊर्जा भवन के सभागार में साईबर सुरक्षा विषयक एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय  द्वारा प्रायोजित साईबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, साईबर सुरक्षा संबंधी संभावित डिजिटल सुरक्षा उपायों तथा सूचना संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
  कार्यक्रम मे विशेषज्ञों द्वारा साईबर हमलों के विभिन्न स्वरूपों जैसे फिशिंग, मालवेयर, डेटा चोरी तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। (C-DAC) से  शुभम त्रिपाठी साईबर काइम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान डिजिटल परिवेश में, साईबर सुरक्षा केवल तकनीकी आवश्यकता नहीं है बल्कि प्रत्येक कर्मचारी/अधिकारी की जिम्मेदारी है। साईबर काइम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान समय में फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन, अनाधिकृत ए.पी. के. फाईलें आदि जैसे साईबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में अधिकारियों/कर्मचारियों को विश्वसनीय प्लेटर्फाम से ही ऐप डाउनलोड करने तथा मोबाइल की सुरक्षा सेटिंग को नियमित रूप से अपडेट रखने की सलाह दी गई।उन्होनें मजबूत पासवर्ड, संदिग्ध ई-मेल एवं लिंक से सावधानी बरतने तथा संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विशेष बल दिया।  शुभम् द्वारा संचार साथी मोबाइल एप, चक्शु, साइबर स्वच्छता, सी.ई.आई.आर. पोर्टल, राष्ट्रीय साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल, साईबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 और DPDP ACT-2023 तथा साइबर सुरक्षा से जुडे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बताया।कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी विशेषज्ञों से संवाद कर, अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण एवं जागरूककता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे सूचना, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाया जा सके और साईबर सुरक्षा के प्रति सर्तक जागरूक रखा जा सके।

कार्यशाला मे  संजय जैन निदेशक (वाणिज्य),  गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता,  सुदेश कुमार चौधरी अधीक्षण अभियन्ता,  एस.के. अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता, राहुल शर्मा अधीक्षण अभियन्ता,  हरि ओम अधिशासी अभियन्ता, सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, मॉज अधिशासी अभियन्ता, रवि यादव अधिशासी अभियन्ता,  विवेक पटेल अधिशासी अभियन्ता,  प्रेरणा सूद अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts