नवजात शिशु की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा कदम

कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मेरठ। मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के ग्राम मुरलीपुर में नवजात शिशु की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशासन ने अहम कार्रवाई की है। हत्या की आशंका जताए जाने के बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर बुधवार को नवजात के शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शिशु की मौत के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर शव को दफना दिया था। बाद में मामले में संदेह और हत्या की आशंका सामने आने पर प्रशासन ने संज्ञान लिया। इसके बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया।

इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार विनीता सिंह चौहान और थाना प्रभारी देवेंद्र मिश्रा मौके पर मौजूद रहे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नवजात की मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts