मेडिकल कॉलेज मेरठ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. आर सी गुप्ता की अध्यक्षता में इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग “ के साथ 12वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्राचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों को यह संकल्प दिलाया कि योग को केवल एक दिवसीय कार्यक्रम न बनाकर अपनी दैनिक जीवनशैली का एक हिस्सा बनायेंगे और स्वयं के साथ साथ समाज को भी स्वस्थ एवं कुशल बनाने में योगदान देगें ।
उप-प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक ने कहा कि आज पूरी दुनिया योग को अपनाकर शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन की और बढ़ रही है, दूसरी और अति आधुनिक जीवनशैली हमें तनाव ग्रसित , अनियमित दिनचर्या और प्रकृति से दूर ले जाकर विभिन्न जीवन शैली बीमारियों से ग्रस्त कर रही है।
एस०आई०सी० डॉ धीरज बालियान ने बताया कि योग हमें प्रकृति के करीब लाता है और स्वस्थ रहने का सरल मार्ग सिखाता है ।योग हमें सिखाता है की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है ।
कार्यक्रम में डॉ ललिता चौधरी ने उपस्थित सभी लोगो को “हर घर योग,हर दिन योग ,हर आयु के लिये योग” संबंधी संदेश दिया।
कार्यक्रम में योग शिक्षक- मनीष गुप्ता द्वारा- बड़े प्रभावशाली एवं सरल तरीके से योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान कराया गया ।
उक्त योग दिवस के कार्यक्रम में डॉ अजीत चौधरी, डॉ अनुपमा वर्मा, डॉ विजय जायसवाल, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ संध्या गौतम,डॉ अमरेन्द्र चौधरी,डॉ राहुल सिंह, कर्मचारीगण, टेक्निशियन, विद्यार्थीगण आदि उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने फिजियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ ललिता चौधरी (आयुष मंत्रालय शिक्षित वरिष्ठ योग शिक्षिका ) एवं डॉ प्रदीप यादव,आचार्य फार्मेसी विभाग को कार्यक्रम के सुगम आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दी।


No comments:
Post a Comment