हनीमून पर फैमिली के साथ जाने पर पत्नी नाराज

तीन काउंसलिंग के बाद भी नहीं बनी बात; अब तलाक की नौबत

मेरठ। थाना बहसूमा के एक गांव में  एक नवविवाहित जोड़े के बीच हनीमून को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है। पत्नी इस बात से नाराज है कि पति उसे हनीमून पर अकेले नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ ले गया था।नवविवाहिता ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि शादी के बाद पति उसे हनीमून पर ले गया, लेकिन साथ में सास-ससुर, ननद और देवर सहित पूरा परिवार भी था।

पत्नी का तर्क है कि हनीमून पति-पत्नी के लिए निजी समय होता है। परिवार के साथ जाने के कारण उसे पति के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो अब तलाक तक पहुंच गया है।

काउंसलरों के अनुसार, दोनों पक्षों की अब तक तीन बार काउंसलिंग हो चुकी है। पति का कहना है कि वह परिवार को खुश रखने के लिए सभी को साथ ले गया था। वहीं, पत्नी अकेले समय न मिलने से लगातार नाराज है।

पति ने बोला मैंने कुछ गलत नहीं किया

काउंसलरों ने बताया कि पति को लगता है कि उसने कुछ गलत नहीं किया, जबकि पत्नी इसे अपने निजी स्थान में दखल मान रही है। तीन काउंसलिंग के बाद भी दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई है और वे अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं।

यह मामला मेरठ के बेहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज निवासी नव्या और दिल्ली के पटेल नगर में रहने वाले शिवम से जुड़ा है। नव्या ग्रेजुएट हैं, जबकि शिवम ने सिंगापुर से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (HM) की पढ़ाई की है।

दुबई जाने प्लानिंग कर रहे थे दंपति

दंपति ने दुबई जाने की योजना बनाई थी, लेकिन इससे पहले ही यह विवाद शुरू हो गया। शिवम के अनुसार, उनका रिश्ता शादी की वेबसाइट के जरिए हुआ था। पत्नी को अकेले हनीमून पर न ले जाने के कारण शुरू हुआ यह विवाद अब तलाक तक पहुंच गया है।दोनों पक्षों में समझौता नहीं होने पर काउंसलर ने उन्हें और समय दिया है। कहना है कि यदि काउंसलिंग पर भी बात नहीं बनी कार्रवाई कीजाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts