पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में प्लेसमेंट डे चैप्टर 4.0 का आयोजन

 16.50 लाख प्रतिवर्ष का रहा उच्चतम पैकेज

- देश एवं विदेश की प्रख्यात विभिन्न कम्पनियों में चयनित छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

मेरठ। पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के प्रांगण में वर्ष 2025-2026 में संस्थान के देश एवं विदेश की प्रख्यात विभिन्न कंपनियों में चयनित छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु प्लेसमेंट डे चैप्टर 4.0 का आयोजन किया गया।  संस्थान के सभागार में आई.आई.एम.टी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 

आगन्तुक चयनित छात्र-छात्राओं का बैज लगाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने संस्थान के मुख्य द्वार से सभागार तक फ्लैग मार्च किया। इस वर्ष का उच्चतम पैकेज 16.50 लाख दिव्यांश अग्रवाल का रहा। विद्यार्थियों का औसत पैकेज 6.00 लाख प्रतिवर्ष से 10.00 लाख प्रतिवर्ष के मध्य रहा।

प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज, मेरठ अपने छात्र-छात्राओं को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करता है। संस्थान अपने छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु देश एवं विदेश की प्रख्यात कंपनियों को उनके चयन के लिए आमंत्रित करता है। चयनित छात्र-छात्राएं संस्थान ही नहीं वरन देश का भी नाम रोशन कर रहे हैं। प्रबन्ध निदेशक महोदय ने चयनित छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। चयनित छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनके चयन में संस्था के विद्वान शिक्षकगणों द्वारा प्रदान की गई शिक्षा तथा अन्य सहायक स्टाफ एवं मैनेजमेंट के कुशल व्यवहार को भुलाया नहीं जा सकता।

संस्थान के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ, विभागाध्यक्ष डॉ. रोबिन्स रस्तौगी द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, केक कटिंग सेरेमनी हुई। चयनित छात्र-छात्राएं संस्थान द्वारा दिये गये सम्मान को पाकर गदगद थे। कार्यक्रम के अन्त में निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ ने चयनित छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्लेसमेंट हैड मोहित रावल ने विभिन्न कम्पनियों में चयनित कॉलेज के विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा की और भविष्य में कारपोरेट जगत में तरक्की के लिए टिप्स दिये। डिजिटल हैड मिस रूबी सिंह द्वारा डिजिटल तकनीकी के बारे में दी गई जानकारी का विद्यार्थियों के चयन में विशेष योगदान रहा।

मंच का सफल संचालन डॉ0 देवेश गुप्ता एवं शिखा मंगा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूबी सिंह, आशुतोष भटनागर, डॉ. प्रदीप कुमार, विमल प्रसाद, डॉ. गौरव शर्मा, लकी, अजय चौधरी, मोहित रावल, डॉ. अमित शर्मा, अर्जुन किशन, चिराग जैन, चिराग त्रेहान, प्रशांत गुप्ता, डिम्पी गुलाटी, समर्थ सिंह, योगेन्द्र अरुण, अजय त्रिपाठी, डॉ. योगेश सक्सेना, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. संजीव कुमार सिंह, राहुल सिंह, मिस समप्रीत कौर, डॉ. ऋचा वत्स, विधि जिन्दल, शिप्रा शर्मा, राजीव पोसवाल, विनोद कुमार, बिजेन्द्र सिंह, कमल का सहयोग रहा। डॉ. प्रवीन कुमार गौतम, सुमनलता, आकाश शर्मा, अंकित कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप शर्मा, अलीशा रियाज, अभय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts