रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह "योग संगम- 2026" का आयोजन
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पी जी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह "योग संगम- 2026 कार्यक्रम" मे महाविद्यालय में योग विभाग के साथ शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी छात्राओं , शिक्षिकाओं तथा गैर शिक्षक कर्मचारी एवं बाहरी नागरिकों को योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत सूक्ष्म व्यायाम ,सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसनो के अभ्यास के साथ-साथ प्राणायाम तथा मंत्रों का अभ्यास करवाया गयाl
सुबह 6:00 बजे से 7:00 तक आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत आने वाले सभी आसनों तथा क्रियाओ का अभ्यास करवाया गया । हॉस्टल की 60 छात्राओं महाविद्यालय की 50 छात्राएं एवं शिक्षिकाओं ने योग विभाग की छात्राओं के साथ मिलकर यह सभी अभ्यास किया l इसके साथ-साथ आर जी पी जी कॉलेज की एनसीसी की दो यूनिट की एनसीसी बटालियन में योग महोत्सव के लिए प्रोफेसर अंजुला राजवंशी के नेतृत्व में प्रतिभाग करने गई एवं साथ ही साथ डॉ सुनीता सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय की रेंजर्स टीम की छात्राएं विज्ञान भवन में योग अभ्यास के लिए गई।प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालय की छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में विभिन्न जगहो पर अपनी शिक्षिकाओं के साथ प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो निवेदिता कुमारी ने कहा कि 2015 से जो मुहिम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के लिए शुरू की थी ,वह आज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है और हमारी देश की यह विधा छात्राओं को स्वास्थ्य एवं करियर के साथ-साथ विभिन्न संस्कार भी प्रदान कर रही है। महाविद्यालय में विभिन्न विभागों की शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया, जिसमें प्रो मंजूलता, प्रो सोनिका चौधरी, प्रो रजनी श्रीवास्तव, डॉ नीलेप कौर, प्रो,अमिता शर्मा, प्रो अपर्णा ,डॉ सीमा अग्रवाल आदि ने सभी के साथ योग का अभ्यास किया।
योग विभाग की शिक्षिकाओं आचार्य दीपा त्यागी ,आचार्य कीर्ति धामा, आचार्य अंजलि पाल आदि ने सभी को मिलकर सर्वप्रथम 12 चरणों में सूर्य नमस्कार का मत्रों सहित अभ्यास कराया तथा योग प्रोटोकॉल के तहत पूरा सेशन करवाया गयाl
योग संगम 2026 कार्यक्रम की संयोजिका प्रो भावना मित्तल ने बताया कि लगातार 6 दिन से प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी जी के निर्देशन एवं संरक्षण में यह योग शिविर सभी के लिए लगाया गया था ,जिसमें ज्यादा से ज्यादा छात्राओ ने भाग लिया और योग सेवा शिविर में प्रतिभाग भी किया ताकि उनमें संस्कार, सेवा भाव और अच्छा जीवन व्यतीत करने की भावना का विकास हो l इस प्रकार आज का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम योग संगम 2026 को संपन्न करवाया गया।


No comments:
Post a Comment