बड़ी राहत, 183 रुपये सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर

 नयी दिल्ली।  सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 183.50 रुपये घटा दिया है। इस कटौती के बाद अब इसका रेट ₹2930 हो गया है जो पहले ₹3,113.50 था. 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

   जुलाई महीने के पहले ही दिन एक खुशखबरी आई है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 183.50 रुपये घटा दिया है। इस कटौती के बाद अब इसका रेट ₹2930 हो गया है जो पहले ₹3,113.50 था. 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।इस साल पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं. जनवरी 2026 में दिल्‍ली में इसका रेट 1691.50 रुपये था, जो जून बढ़कर लगभग दोगुना हो गया. मार्च 2026 में दो बार इसके रेट बढ़े. 1 मार्च कमर्शियल सिलेंडर 28 रुपये तो 7 मार्च को 114.50 रुपये महंगा हो गया. मई में इसके रेट में 993 रुपये की भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई और दिल्ली में कीमत सीधे पहुंच गई 3071.50 रुपये पर पहुंच गई।1 जून को यह 42 रुपये महंगा हो गया। 

शहर       नई कीमत पुरानी कीमत अंतर

दिल्ली ₹2930.00 ₹3113.50 ₹183.50

कोलकाता ₹3081.50 ₹3255.50 ₹174.00

मुंबई        ₹2885.50 ₹3067.50 ₹182.00

चेन्नई       ₹3106.00 ₹3283.00 ₹177.00

No comments:

Post a Comment

Popular Posts