राजस्थान- बस-ट्रेलर भिड़े, 8 की मौत, 6 जिंदा जले

दावा- डिक्की में थे सिगरेट के बॉक्स, एक घंटे तक नहीं मिली मदद

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।एक्सीडेंट में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें 6 लोगों की मौत आग में झुलसने और 2 की सिर में चोट लगने के कारण हुई है। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे हुआ।

बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। हादसे में 21 लोग घायल हैं। इन्हें दौसा जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण एक्सीडेंट हुआ है।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, एक ग्रामीण ने दावा किया कि- बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे थे।एक्सीडेंट के बाद एक्सप्रेसवे पर खून और शवों के टुकड़े बिखर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ पैसेंजर्स एक्सीडेंट के बाद बस से बाहर भी गिर गए थे।

दावा- तुरंत नहीं मिली मदद, सिगरेट भरी थी

बस के पैसेंजर ने बताया कि स्लीपर हंस ट्रेवल्स की थी। मंगलवार शाम करीब 5 बजे बस ऋषिकेश से इंदौर के लिए निकली थी। एक्सीडेंट के तुरंत बाद बस में आग लग गई थी। करीब एक घंटे तक घायलों को कोई मदद नहीं थी।

रेस्क्यू के लिए पहुंचे एक ग्रामीण ने बताया कि आग में फंसे पैसेंजर्स चीख-पुकार रहे थे। आग बुझाने के दौरान बस की डिक्की में सिगरेट से भरे कई बॉक्स नजर आए थे। आशंका है कि इनके कारण आग ज्यादा भड़की थी।

20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी

जैसलमेर में भी पिछले साल नवंबर में एक बस में आग लग गई थी। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। ज्यादातर यात्री 70 प्रतिशत तक झुलस गए थे। बस में 57 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट से की गई थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts