सोने चांदी की तरह हिचकोली खा रहे पेट्रोल -डीजल व सीएनजी के दाम 

पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में महंगाई का तीसरा अटैक!

मेरठ। अमेरिका -ईरान के बीच हुए युद्ध पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। इसका असर भारत समेत पूरे विश्व को उठाना पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजली व सीएनजी की रेट सोने चांदी की तरह बढ़ रहे है। इसका सीधा आम जनता काे उठाना पड़ रहा है। बाजार में हर वस्तु के दाम लगातार बढ़ रहे है।  शनिवार शहर के लाेगों को सोशल मीडिया के माध्यम से बुरी खबर मिलने लगी कि पेट्रेाल -डीजल व सीएनजी के दामों में बढोत्तरी कर दी। जो शनिवार की सुबह से लागू हो गयी। 

 बीते 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 15 मई और 19 मई को पेट्रोल-डीजल और 15 मई और 17 मई को सीएनजी के रेट में इजाफा हुआ था। पेट्रोल और डीजल के दाम आज यानी 23 मई से एक बार फिर बढ़ गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मेरठ  में पेट्रोल की नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 92.49 रुपये हो गई है।  कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. सीएनजी 1 रुपया प्रति किलो महंगी हो गई. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीनएजी की नई कीमत 81.09 रुपये किलो पहुंच गई। यह बढ़ोतरी शनिवार, 23 मई को सुबह छह बजे से लागू हो गई है।  बीते 10 दिनों में फ्यूल के दाम में यह तीसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 15 मई और 19 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे।  जबकि 15 मई और 17 मई को सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। 

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम ऐसे समय पर बढ़ाए गए, जब केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक दिन पहले ही भरोसा दिलाया था कि भारत के पास पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त सप्लाई मौजूद है।  मंत्रालय ने एक बयान में कहा था। 

ईरान जंग के बाद से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. भारत जिस कच्चे तेल का आयात करता है, फरवरी में उसकी औसत कीमत 69 डॉलर प्रति बैरल थी. इसके बाद के महीनों में यह औसत कीमत 113-114 डॉलर प्रति बैरल हो गई. मार्च के आखिर में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी भी कम कर दी थी. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी।  इसी तरह, डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म करके ‘जीरो’ कर दी गई थी। 

अब किन-किन चीजों के दाम बढ़ सकते हैं?

पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर अब आम लोगों की जेब पर भी दिख सकता है।  सबसे पहले माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा. ट्रकों और दूसरे कमर्शियल वाहनों का किराया बढ़ने से सब्जियां, फल, राशन और डेजी यूज के सामान महंगे हो सकते हैं. खेती की लागत भी बढ़ेगी, क्योंकि ट्रैक्टर और सिंचाई पंप डीजल से चलते हैं. इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. यानी आने वाले दिनों में महंगाई फिर बढ़ने की आशंका है। 

 बाजार में अफरा तफरी का माहौल 

 पेट्रोल -डीजल व सीएनजी के दाम में लगातार बढोत्तरी होने से बाजार में अफरा तरफी मची हुई है। रेटों को लेकर ग्राहक दुकानदार अंसमजस मेें पडे है। दुकानदारों को ग्राहकों को मजबूरन यह कहना पड़ रहा है। जो रेट है आज के है। कल की गांरटी नहीं माल किस रहे पर मिलेगा। 





No comments:

Post a Comment

Popular Posts