‘लुक्खे’ में विलेन के लिए शिवांकित परिहार ने की कड़ी मेहनत!
मुंबई। प्राइम वीडियो की सीरीज ‘लुक्खे’ रैप, दुश्मनी और बदले की अपनी दमदार कहानी के साथ माहौल को और भी गरमा रही है, जिसमें कलाकारों की एक जबरदस्त टीम एक ऐसी दुनिया को दिखा रही है जो बहुत शोर-शराबे और हलचल से भरी है। इनमें से एक हैं शिवांकित परिहार, जो एक खूंखार विलेन के किरदार में नजर आएंगे, जो कहानी में एक अलग ही रोमांच और सस्पेंस जोड़ते हैं।
अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर शिवांकित इस डार्क और चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ एक नया मोड़ ले रहे हैं, जिसे निभाने के लिए उन्हें पर्दे के पीछे काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला एलएलपी के बैनर तले विपुल डी. शाह और राजेश बहल द्वारा निर्मित, ‘लुक्खे’ एक जबरदस्त प्राइम ओरिजिनल सीरीज है। इसे हिमांक गौर ने डायरेक्ट किया है और देवजीत दास पुरकायस्थ और अग्रिम जोशी ने क्रिएट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज की स्टारकास्ट काफी शानदार है, जिसमें राशी खन्ना, KING, पलक तिवारी, लक्ष्यवीर सिंह सरन और शिवांकित सिंह परिहार मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही नकुल रोशन सहदेव, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रज़ा मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘लुक्खे’ का प्रीमियर 8 मई को भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा।


No comments:
Post a Comment