तपती गर्मी से बढ़ रही यूरिन संबंधी बीमारियां, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

बुलंदशहर में विशेषज्ञ यूरोलॉजी ओपीडी में मरीजों को नि:शुल्क परामर्श

पानी की कमी से किडनी में पथरी और डिहाईड्रेशन जैसी हो रही परेशानी

बुलंदशहर।  गर्मी के मौसम में उत्तर भारत तप रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में डिहाईड्रेशन और किडनी स्टोन के मामलों में लगभग 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है पसीने के रूप में हमारे शरीर से निकलने वाले पानी की भरपाई न हो पाना, जो विभिन्न यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों को जन्म देता है। यूरिन से संबंधित ऐसी ही अलग-अलग बीमारियों के बारे में बुधवार को फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा की ओर से नोवा हॉस्पिटल बुलंदशहर में विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम ने आमजन को जागरूक किया।

इसके साथ ही बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में डॉ. विनय कुमार राय, कंसल्टेंट, फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा की उपस्थिति में ओपीडी का शुभारंभ किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुई इस निःशुल्क ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और उन्होंने विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि यूटीआई संबंधी परेशानियां महिलाओं, बच्चो और बुजुर्गों में अधिक देखने को मिलती है। इसके साथ ही डॉक्टर ने किडनी, प्रोस्टेट और मूत्र संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों पर विस्तार से चर्चा की और समय पर जांच व इलाज पर जोर दिया गया। साथ ही, आधुनिक तकनीकों और रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से इलाज को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के यूरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. पीयूष वार्ष्णेय ने कहा कि बुलंदशहर क्षेत्र में विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस पहल से मरीजों को दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें बेहतर इलाज अपने ही शहर में मिल सकेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय रहते जांच जरूर कराएं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts