ऑनलाइन दही मंगवाना ग्राहक को पड़ा महंगा 

एप पर खराब निकलने की शिकायत करते ही डिलीवरी वाले ने साथियों संग मिलकर ग्राहक को पीटा

 मेरठ। दही को ऑनलाइन मंगवाना मैस संचालक को भारी पड़ गया। विरोध करने पर मैस संचालक और उसके बड़े भाई  को डिलीवरी ब्वाय ने अपने साथियों संग मिलकर पीटा। इस प्रकरण में पीड़ित मैस संचालक की ओर से पल्लवपुरम थाने में केस दर्ज किया गया है।

कंकरखेड़ा क्षेत्र में दीवान चंद्र एंक्लेव निवासी शिवा चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह विवेकानंद छात्रावास का मैस संचालित करता है। कहा कि उसने ब्लिंकिट एप के माध्यम से आनलाइन दही दही मैस के लिए मंगवाई थी। जिस समय उसे दही की डिलीवरी मिली, तभी उसने चेक किया था। दही खराब थी। पीड़ित शिवा ने एप पर ही दही खराब बताने और रिफंड करने की शिकायत दर्ज कराई।

आरोप है कि इस पर वहां खड़े डिलीवरी ब्वाय ने शिवा और उनके बड़े भाई के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध पर गाली गलौज की गई।शोर शराबा होने पर हास्टल से अन्य युवक जब बाहर आए तो आरोपित वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद आरोपित डिलीवरी ब्वाय अपने अन्य साथियों संग मौके पर दोबारा हास्टल गेट के बाहर खड़ा हो गया। जहां हास्टल गार्ड ने उन युवकों को अंदर नहीं जाने दिया गया। जिसके बाद आरोपित धमकी देकर वहां से चले गए। हास्टल गार्ड ने पीड़ित ने प्रकरण की जानकारी डायल-112 को दी। पीड़ित की तहरीर पर आरोपित अंकुश व अंकुश के अन्य साथी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पल्लवपुरम एसओ भगत सारस्वत का कहना है कि जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts