वंचित वर्ग के लिए समर्पित भाव से कार्य करें अधिवक्ताः चरण सिंह त्यागी

- अधिवक्ता परिषद ब्रज की प्रांत कार्यकारिणी बैठक

मेरठ। अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय मंत्री चरण सिंह त्यागी ने अधिवक्ता परिषद ब्रज की प्रांत कार्यकारिणी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि परिषद से जुड़े अधिवक्तागण समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग को न्याय दिलाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करें।
इस मौके पर उन्होंने जोर दिया कि विधि क्षेत्र में नवीन अधिवक्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए उनमें राष्ट्रभावना का संचार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने महिला अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए विशेष रूप से कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाली समस्त महिला कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।
अधिवक्ता परिषद ब्रज की प्रांत कार्यकारिणी बैठक संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सुभाष चन्द्र बोस सभागार में शाहजहांपुर में संपन्न हुई, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 24 जनपदों से आए कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के गान द्वारा हुआ। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष गुप्ता एवं राष्ट्रीय मंत्री चरण सिंह त्यागी के संबोधन से हुआ। संचालन प्रदेश महामंत्री प्रमोद कुमार ने किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रमोद कुमार ने मासिक बैठकों एवं स्वाध्याय मंडलों को नियमित रूप से संचालित किए जाने पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आगामी बैठक तक “न्यायप्रवाह” के 5000 लक्ष्य को पूर्ण करने का आह्वान किया।
प्रांत उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर ने न्याय परामर्श केंद्रों के संचालन की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य राखी शर्मा ने कहा कि संगठन में नवीन भर्ती के लिए विधि महाविद्यालयों के छात्रों एवं प्रध्यापकों से सतत संपर्क किया जाना आवश्यक है। इनके अलावा कोषाध्यक्ष कमल सिंह, क्षेत्र संयोजक विपिन कुमार त्यागी आदि ने भी अपने विचार रखे। शाहजहाँपुर इकाई के महामंत्री जितेन्द्र पाल ने सभी का परिचय कराया।

समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने “गिलहरी प्रयास” से संगठन को सशक्त एवं समृद्ध बनाना है। अंत में शाहजहाँपुर इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।
बैठक में अमित मित्तल, प्रेम सिंह, श्रद्धा, गीता, संध्या, प्रो. रमा दत्त, जितेंद्र प्रधान, रोहित मालिक, देवेश वशिष्ठ, राजीव कुमार शर्मा, प्रवीण रावत, शिव कुमार शर्मा, सूर्यवीर सिंह, प्रमोद कुमार भारद्वाज, पीयूष वार्ष्णेय, पंकज कुमार शुक्ल, कुलदीप प्रताप सिंह, ओमपाल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, भवशील, महेश शर्मा, चन्द्र मोहन, सत्यनारायण, गौरव, सलेख, सुरेंद्र सिरोही, पराग गर्ग, पदम सिंह, योगिता मिश्रा, दुर्गा, सुबोध कुमार, पंकज गुप्ता, अखिलेश वर्मा, श्याम बाबू पाल, संजीव आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts