एमआईईटी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर सजा “मां” कार्यक्रम

मेरठ। एमआईईटी पब्लिक स्कूल, जागृति विहार में मदर्स डे के अवसर पर “मां” कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किंडरगार्टन के नन्हे बच्चों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चैयरमेन विष्णु शरण, वाइस चैयरमेन गौरव अग्रवाल, स्कूल मैनेजर बरखा अग्रवाल तथा प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन शालिनी माहेश्वरी ने किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने सभी माताओं का स्वागत किया और बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर शुभकामना कार्ड भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावनात्मक गीतों और मनमोहक नृत्यों ने उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया। विद्यालय परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

स्कूल मैनेजर बरखा अग्रवाल ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है और उनके संस्कारों की नींव घर से ही शुरू होती है। वहीं प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा ने कहा कि बच्चों को बचपन से सकारात्मक और अच्छे संस्कार देना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में माताओं ने बच्चों के साथ नृत्य कर यादगार पल साझा किए। समन्वयक प्रियंका नारायण ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts