हमीदिया स्कूल में छात्राओं को किया टीबी के प्रति जागरूक 

 मेरठ। टीबी को जड़ समाप्त करने के लिए चल रहे अभियान के अंतर्गत सोमवार को टीबी विभाग की ओर से हमीदिया स्कूल में टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग द्वारा टीबी के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया। 

 जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटरशबाना बेगम  ने प्रधानाचार्या महोदया  रेशम  से समन्वय स्थापित कर क्षयरोग विषय विषय पर छात्र-छात्राओं  को क्षयरोग विषय पर जागरूक किया। पीपीएम ने बताया टीबी एचआईवी  की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बिल्कुल निशुल्क की जाती है आधुनिक मशीनों द्वारा एमडीआरटीबी की जांच सीबी नाट मशीन द्वारा बिल्कुल निशुल्क की जाती है यदि जांच करने पर व्यक्ति को  टीबी निकलती है तो उस व्यक्ति का इलाज उसके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से सरकार द्वारा बिल्कुल निशुल्क कराया जाता है और साथ ही भारत सरकार द्वारा उस टीबी रोगी के खाते में जब से उसका इलाज चलता है और जब तक पूर्ण होता है ₹1000 प्रति माह टीबी रोगी के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं।  इसके बाद हैंडहेल्ड एक्स-रे के बारे में जानकारी दी गई जो की उच्च जोखिम जनसंख्या समूह में पहुंचकर हैंड हेल्ड एक्स-रे किया जा रहे हैं। सभी छात्राओं व स्कूल स्टाफ से अपील की गई कि  टीबी की जानकारी जन-जन तक पहुंचा कर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।अंत में स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती रेशमा द्वारा छात्र-छात्राओं को टीबी की शपथ दिलाई गई।  


No comments:

Post a Comment

Popular Posts