डीएम ने अनुपस्थित नोडल अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के दिए आदेश
शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखें-डा. वी.के. सिंह
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ने की आईजीआरएस की समीक्षा
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि आईजीआरएस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले नोडल अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए है।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि है और फीडबैक के आधार पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारी को देहात क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिये। नगर निगम को साफ-सफाई तथा अतिक्रमण हटाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन ग्राम पंचायतो का भ्रमण करे तथा विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करें।
बैठक में अनुपस्थित विभागीय नोडल अधिकारियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जिन विभागों की शिकायतों पर प्राप्त फीडबैक में 100 प्रतिशत असंतुष्टि पाई गई है, उनका स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का समाधान संतोषजनक रूप से हो। उन्होने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता से वार्ता की जाये तथा मौके पर जाकर सत्यापन कर रिपोर्ट लगाई जाये।इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, नगर मजिस्टेªट नवीन कुमार श्रीवास्तव, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment