रामचरण ने जान्हवी कपूर को बताया छुपा रुस्तम
मुंबई। फिल्म ‘पेद्दी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता राम चरण ने अपनी को-स्टार जान्हवी कपूर की जमकर तारीफ की और उन्हें “छुपा रुस्तम” बताया। राम चरण ने कहा कि जान्हवी ने फिल्म के लिए जिस तरह चुपचाप तैयारी की और अपने परफॉर्मेंस से सभी को सरप्राइज किया, वह बेहद खास था।
गौरतलब है कि फिल्म ‘पेद्दी’ में जान्हवी एक बिल्कुल नए और रॉ अवतार में नजर आने वाली हैं, जिसने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। जान्हवी के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए राम चरण ने बताया कि टीम लगभग 85 दिनों से लगातार शूटिंग कर रही थी, जिसके बाद एक गाने की शूटिंग हुई।
उन्होंने कहा, “मुझे गाने की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला, लेकिन वह आईं और मुझसे सौ गुना बेहतर कर गईं।” इवेंट में राम चरण की यह बात सुनकर फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों के दिलों में फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ गया है। जान्हवी को एक छिपी हुई प्रतिभा बताते हुए राम चरण ने कहा, “वे एक छुपा रुस्तम हैं। बिना किसी को बताए, वे मुंबई में चुपचाप सीखती और प्रैक्टिस करती रहीं। सच कहूं तो मैंने अपनी जिंदगी में इतना मेहनती इंसान नहीं देखा।”


No comments:
Post a Comment