भीषण गर्मी मे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
-रात्रिकालीन पैट्रोलिंग बढाने एवं फाॅल्ट सुधार पर विशेष जोर
-विद्युत चोरी रोकने हेतु, विशेष चैकिंग अभियान
-हाई लाॅस फीडरों पर विजिलेन्स टीमों के साथ संयुक्त कार्यवाही
-उपभोक्ताओं को 10 जून से पहले मिलेगा बिजली बिल
-एस.एम.एस, व्हाट्सएप चैटबोट एवं 1912 सेवाओं के माध्यम से होगी बिजली बिल की उपलब्धता
मेरठ । अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेश., लखनऊ डा. आशीष कुमार गोयलने विडियों कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से सभी डिस्काॅम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। रवीश गुप्ताप्रबन्ध निदेशक पीवीवीएनएल ने मेरठ से पश्चिमांचल डिस्कांम के अधिकारियों को संबोधित किया इस दौरान प्रबन्ध निदेशक ने डिस्काॅम के अधिकारियों को निर्देेशित किया कि भीषण गर्मी के चलते बढ़ी विद्युत माॅग को देखते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ रखा जाए।
प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि रात्रि के समय पीक आवर्स मे लोड बढने से, फाॅल्ट की संभावनाए अधिक रहती हैं इसलिए रात्रिकालीन पैट्रोलिंग बढाई जाए ताकि फाॅल्ट का शीघ्र पता लगाकर, विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल की जा सके। डिस्काॅम द्वारा लगातार सुधार कार्य किये जा रहे हैं, जिससे उपभोक्तओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। रात्रि के समय पीक आर्वस मे लोड बढने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है, अधिक लाईन हानियों वाले फीडरों की जाॅच की जा रही है। ऐसे स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहाॅ कटिया आदि लगाकर, विद्युत चोरी की जा रही है अधिकारियों द्वारा रात्रि के समय पीक आवर्स मे अधिक लाईन हाॅनियों वाले क्षेत्रों मे युद्ध स्तर पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। प्रबन्ध निदेशक ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही जारी है। कटिया डालना, मीटर से छेड-छाड आदि विद्युत चोरी की श्रेणी मे आते हैं उन्होनें उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत चोरी रोकने में विद्युत विभाग का सहयोग करें, ताकि विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाया जा सके।
ट्रासफार्मर पर लोड चैक कर लोड बैलेन्सिग के निर्देश प्रबन्धन द्वारा दिए गए हैं इसके अतिरिक्त ट्रासफार्मर क्षतिग्रस्तता रोकने हेतु प्रोटेक्शन यूनिट आदि जैसे फ्यूज इत्यादि का उपयोग करने के निर्देश दिए है जिससे ट्रासफार्मर को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। बैठक मे निर्देश दिए गए कि सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह 10 जून से पहले बिजली बिल उपलब्ध करा दिये जाएं। उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल पेपर के बजाए उपभोक्ताओ के पंजीकृत मोबाइल नं0 पर एस0एम0एस0, व्हाट्सएप चैटबोट एवं विद्युत हैल्पलाइन नं0 1912 आदि सेवाओं के माध्यम से प्राप्त होगे। इसके साथ ही बिजली बिल के फाॅरमेट मे भी बदलाव किया गया है, ताकि उपभोक्ता बिल को आसानी से पढ सकें और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि माहवार राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने मे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने हेतु कटिबद्ध हैं डिस्काॅम के सभी 14 जनपदों मे अधिकारियों को अपने तैनाती स्थान पर उपस्थित रहकर, भीषण गर्मी के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं का समाधान यथासंभव तत्काल किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।


No comments:
Post a Comment