होमगार्ड प्लाटून कमांडर रही पाकीजा हबीब का देहात

मेरठ।  होमगार्ड विभाग र्मे प्लाटून कमांडर तथा बीओ (ब्लॉक आर्गेनाइजर) के पद पर कार्यरत रही पाकीजा हबीब का गत दिक्स  की मध्यरात्रि निधन हो गया! उनके निधन पर होमगार्ड विभाग र्मे शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी।

पाकीज हबीब होमगार्ड विभाग जनपद मेरठ में पीपीपी (प्लाटून कमांडर) पद पर कार्यरत रह चुकी हैं! वह अपने प्लाटून के सभी होम गार्ड जवानों की निगरानी करना।ड्यूटी आवंटन, अपने जवानों को विभिन्न ड्यूटी पॉइंट (जैसे- यातायात नियंत्रण, थाने, सरकारी कार्यालय, और त्योहारों/चुनावों में भीड़ प्रबंधन) पर तैनात करती थीं। 

पाकीजा हबीब को पेट रोग की समस्या होने पर उपचार के लिए    मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें बुखार हो गया था! बुखार की दवाई का रिएक्शन होने पर उनकी हालत बिगड़ती चली गयी! उन्हें इलाज के लिए  दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल तथा बाद में होली फैमिली अस्पताल नई दिल्ली में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। 

पाकीजा हबीब के निधन का समाचार पाने पर उनके विभाग में कार्यरत सहयोगियों ने अफसोस जताया! उन्हें शाहनत्थन स्थित निवास से ले जाकर पुर्वा महावीर स्थित कब्रिस्तान कल्लू साई में दफनाया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts