रातभर बिजली गुल होने से भड़के लोग

 बार-बार बिजली जाने ने इन्वर्टर व एसी भी ठप हुए 

मेरठ।  भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती से लोगों बेहद परेशान है। शहर में रात का तापमान 40 डिग्री के पार है । ऐसे में शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से जनता का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। रात को बिजली नहीं मिलने पर स्थानीय लोग एकजुट होकर महापौर हरिकांत अहलूवालिया के आवास पर पहुंच गए।

अधिकारियों से बातचीत के बावजूद समाधान नहीं निकला तो महापौर खुद जनता के साथ बिजलीघर पहुंच गए। वहां भी लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।उधर, अत्यधिक लोड और गर्मी के कारण शहर के कई इलाकों में फाल्ट और ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट की घटनाएं भी सामने आईं। बिजली संकट को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

 शास्त्री नगर , जाग्रतिविहार, मडिकल काॅलेज, सदर बाजार ,बेगमबाग , खैरनगर, सुभाष नगर , जाकिर कॉलोनी, आदि कॉलाेनियों का भी यही हाल रहा। रात के समय पल पल में बिजली की कटौती की जात रही है। क्षेत्र के लोग अधिकारियाें को फोन खडखडाते रहे । लेकिन किसी भी अधिकारी लोगों को फोन को उठाना गवारा नहीं समझा । 

 बिजली कटौती की सबसे ज्यादा शिकार छाेटे बच्चे व बुजुर्ग हुए

 बिजली की कटौती का सबसे ज्यादा खामियाजा छोटे बच्चों व बुजुर्गो का उठाना पड़ा । बिजली के बार जाने के कारण घरो में लगे इन्वर्टर ने काम करना बंद कर दिया। कही लो व कही हाई वोल्टेज से एसी भी हार मान गये। 

  


No comments:

Post a Comment

Popular Posts