डीपीएस में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस का समापन
मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में नेतृत्व क्षमता वर्धन हेतु दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN 2.0) समारोह का समापन हो गया। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बनकर अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखे। जिसमें मेरठ एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए लगभग 215 से ज्यादा छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस वर्ष के सम्मेलन में विभिन्न समितियों के छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिनमें लोक सभा, हिमाचल प्रदेश सरकार की परिवहन सेवा , आईपीएल टीमों द्वारा खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया राष्ट्र मानवाधिकार , संयुक्त परिषद), संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा, संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन , अंतरराष्ट्रीय प्रेसरहीं।सम्मेलन की विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों ने कार्यकारिणी समिति का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की सचिव यशिका महलवार ने प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया, उपप्रधानाचार्या डॉ वर्षा भारद्वाज जी एवं कार्यक्रम के संयोजक को कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर आभार जताया। विभिन्न कार्यकारिणी समितियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। समारोह में आने वाले छात्र काफी उत्साहित दिखे।विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज ने कार्यक्रम के सफल समापन पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य महोदय एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।विद्यालय की प्रोवाइस चेयर पर्सन शशि सिंह , डायरेक्टर श्वेता सिंह और अनुमेहा सिंह ने कार्यक्रम को भविष्य निर्माण की दिशा में एक अनूठा कदम बताया। विद्यालय के प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।


No comments:
Post a Comment