गर्मी के बीच बिजली कटौती पर योगी सरकार का एक्शन 

 मेरठ व गाजियाबाद के दो अधिकारी संस्पेड 

मेरठ। भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गयी है। शनिवार को सीएम योगी ने बड़ी कार्रवाई करतें हुए  यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ने गाजियाबाद में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल और मेरठ के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर योगेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। राहुल को निलंबन के साथ मेरठ मुख्यालय से अटैच भी किया गया है।

दोनों अधिकारियों पर कार्यों में गंभीर लापरवाही और जिम्मेदारियों के सही तरीके से निर्वहन न करने के आरोप लगे हैं। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है।

ऐसे में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।  अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए हैं, जबकि जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार को शिकायतें भेजी हैं। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने भी  सीएम से अधिकारियों के फोन न उठाने की शिकायत की थी। इसी प्रकार की शिकायत अन्य जिलों में मिल रही थी। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि केवल बिजली उपलब्ध कराना ही काफी नहीं है, बल्कि खराबी को समय पर ठीक करना भी जरूरी है, क्योंकि देरी से उपभोक्ताओं की परेशानियाँ लगातार बढ़ रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts