रोहटा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पलटी, मची अफरा-तफरी,बड़ा हादसा टला
मेरठ। थाना रोहटा क्षेत्र के लाहौरगढ़ बंबे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बड़ौत की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दुर्घटना हो गई। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई बार हादसे होते-होते बचे हैं।घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।


No comments:
Post a Comment