एआईएमआईएम ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईद उल अजहा (बकरीद) के पर्व के मद्देनजर गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रखने की मांग की।
इस दौरान बकरीद पर मेरठ में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और कुर्बानी के जानवरों के अवशिष्ट उठाने के लिए विभिन्न स्थानों पर नगर निगम द्वारा ठेला गाड़ियां लगाने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के निर्देश पर मेरठ यूनिट के पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उधर मजलिस के जिला मीडिया प्रभारी एवं नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य फ़ज़ल करीम ने भी जिलाधिकारी से ईद उल अजहा (बकरीद) पर तीन दिनों तक बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment