कांग्रेस ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा के बाद गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवनीश काजला ने की। वक्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। अवनीश काजला ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया और सूचना क्रांति तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री के बताए रास्ते पर चलें ताकि देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारा मजबूत हो। श्रद्धांजलि सभा में आदित्य शर्मा, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, डॉ बबिता गुर्जर, दिनेश उपाध्याय, विनोद सोनकर, केडी शर्मा, संजीव अग्रवाल, राकेश मिश्रा, नईम राणा, अनिल प्रेमी, मुस्तकीम चौहान, सरताज चौधरी, हरीश त्यागी, मगन शर्मा, विनोद शर्मा, इकरामुद्दीन पार्षद, मुईनुद्दीन चौधरी, राकेश शर्मा, शमशुद्दीन चौधरी, सचिन शर्मा, मुजाहिद, संदीप हांडा, कल्लू मलिक, संजय वर्मा, पवन थापा, पीयूष रस्तोगी, सुशांत शर्मा, दीपांशु गुर्जर, अल्तमश त्यागी और अजय चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment