सौंदर्यीकरण के बाद जीआईसी में खेल प्रतियोगिताएं शुरू
मेरठ। राजकीय इंटर कॉलेज बहरामपुर (जानी) में चल रहे खेल मैदान के समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद यहां खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन फिर से शुरू हो गया है।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्वारा नव निर्मित क्रिकेट पिच एवं वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही यहां क्षेत्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी शुरू हो गईं। पहले दिन आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बहरामपुर (जानी) की टीम विजेता रही। इसके अलावा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर एवं राजकीय इंटर कॉलेज, बहरामपुर की संयुक्त टीम विजेता घोषित की गई। इससे पूर्व इस खेल मैदान पर पौधरोपण भी किया गया।


No comments:
Post a Comment