गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को हराया

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सब जूनियर वर्ग में एक मैच खेला गया। यह मैच गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन की टीम के बीच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 8 रन से मैच जीता।

जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इसमें भाविक ने 40, अक्ष ने 42, देवांश ने 40 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को आकर्षित किया। गेंदबाजी में मेरठ इलेवन की ओर से आयुष ने तीन, रियांश ने तीन, राघव ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 19.3 ओवर में 181 रन ही बना पाई और 8 रन से यह मैच हार गई। मेरठ इलेवन की ओर से राघव ने 40, दक्ष ने 42, युग ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सार्थक ने 5 विकेट प्राप्त किए। प्रत्यक्ष ने भी तीन व प्रिंस ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि पांच विकेट लेने वाले सार्थक को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सीनियर वर्ग में एक मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts